भूमि सुधार उप समाहर्ता,गया सदर के न्यायालय का ऑनलाइन मोड में शुरुआत (हाइब्रिड एवं वर्चुअल)
—————————————————-राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार द्वारा अद्यतन निर्देश के आलोक में श्री दिलीप कुमार ध्वज (बिहार प्रशासनिक सेवा), भूमि सुधार उप समाहर्ता,गया सदर अनुमंडल ने दाखिल खारिज अपील वाद,भूमि विवाद निराकरण इत्यादि वाद को ऑनलाइन स्वरूप में वाद के निष्पादन की प्रक्रिया का प्रारंभ किए हैं इससे अनुमंडल के दूर दराज एवं किसी कारण से जो भी रैयत वाद की सुनवाई में प्रत्यक्ष रूप से न्यायालय में भाग नहीं ले पातें है तो उनको विभाग के पोर्टल पर अपने वाद से संबद्ध निबंधित दूरभाष संख्या पर एक लिंक जाएगा और उसे लिंक के माध्यम से वाद की सुनवाई में अप्रत्यक्ष (ऑनलाइन वर्चुअल मोड) से निर्धारित तिथि एवं समय पर भाग ले सकते हैं तथा ऑनलाइन प्रक्रिया का लाभ उठा सकते हैं । राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग,बिहार सरकार के द्वारा इस पहल से अनुमंडल एवं राज्य के लाखों रैयत को राजस्व संबंधित डिजिटल सेवा का लाभ मिलेगा और राजस्व का डिजिटल फुट प्रिंट लाखों लोगों तक पहुंचेगा । अब रैयत एवं विद्वान अधिवक्ता किसी कारणवश न्यायालय में भौतिक रूप से उपस्थित नहीं हों पाते हैं तो वे अपने वाद से संबद्ध निबंधित दूरभाष पर प्राप्त लिंक से न्यायालय में निर्धारित तिथि एवं समय पर भाग ले सकते हैं । उक्त प्रक्रिया कि पहल से पारदर्शिता, रैयत के परेशानी में कमी और समय की बचत की अत्यधिक संभावना बढ़ गई है तथा राजस्व विभाग को और नई डिजिटल उपलब्धि मिली है । इस पहल से माननीय मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल, सचिव श्री जय सिंह एवं सचिव श्रीमती सीमा त्रिपाठी, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, बिहार सरकार का राज्य के लोकहित एवं जनहित के प्रति दूरदर्शिता, प्रतिबद्धता, समर्पण,संवेदना,संकल्प तथा कल्पना को व्यक्त करता है ।
रिपोर्टर – त्रिलोकी नाथ गयाजी बिहार