**बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह**
‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री से मचा हड़कंप, दो फेरीवालों को पुलिस ने दबोचा
मोतिहारी में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरें बेचने की शिकायत पर पुलिस ने दो फेरीवालों को हिरासत में लिया है। बंजरिया के पंडाल चौक स्थित ॐ साईं टेक्सटाइल से चादरों की आपूर्ति की बात सामने आई है। पुलिस स्रोत और सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है।
बिहार के मोतिहारी में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों को बेचने का मामला सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस ने कार्रवाई की। शहर और आसपास के इलाकों में ऐसी चादरें बेचे जाने की शिकायतों के बाद पुलिस ने दो फेरीवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुरुआती पूछताछ में बंजरिया के पंडाल चौक स्थित ॐ साईं टेक्सटाइल से चादरें खरीदने की बात सामने आई है। अब पुलिस चादरों की आपूर्ति के स्रोत और इनके बाजार तक पहुंचने के पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।
मोतिहारी में ‘मेड इन पाकिस्तान’ लिखी चादरों की बिक्री को लेकर पुलिस ने जांच तेज कर दी है। एसपी स्वर्ण प्रभात के मुताबिक, कुछ दिन पहले रघुनाथपुर थाना क्षेत्र में ऐसी चादरें बेचे जाने का मामला सामने आया था। पुलिस इस मामले की जांच कर ही रही थी कि शनिवार को चांदमारी इलाके में भी इसी तरह की चादरें बेचे जाने की शिकायत मिली।
इसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू की और चादर बेचने वाले दो फेरीवालों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। जांच के दौरान बंजरिया थाना क्षेत्र के पंडाल चौक स्थित ॐ साईं टेक्सटाइल का नाम सामने आया, जहां से फेरीवालों को चादरें उपलब्ध कराए जाने की बात कही गई है।
रिपोर्ट;अमरजीत सिंह