**बिहार मोतीहारी से अमरजीत सिंह**
*मां दुर्गा नवमी पर हवन-यज्ञ एवं भजन का आयोजन, ‘घर-घर हवन’ का दिया संदेश*
मां दुर्गा नवरात्रि की नवमी के पावन अवसर पर *भारत विकास परिषद, शाखा शिवम सुंदरम एवं पतंजलि* की बहनों ने मिलकर हवन-यज्ञ एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम श्रीमती धीरा गुप्ता शाखा शिवम जो प्रांतीय महिला सहभागिता है,उनके निवास पर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर पतंजलि की सरिता टिबरीवाल, नीलम, डॉ. मीरा सिंह, मनीषा प्रसाद आर्या, सुनंदा, सुजीत कुमार, इकांश एवं प्रत्यूष सहित अन्य सदस्य एवं बच्चे उपस्थित रहे। सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।
कार्यक्रम में डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया। उन्होंने उपस्थित लोगों को वेदों के अनुरूप जीवन जीने तथा हवन-यज्ञ की परंपरा को अपने दैनिक जीवन में अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वैदिक मंत्रों के उच्चारण के साथ हवन करने की परंपरा हमारी प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर है। इसे अपनाकर हम अपने परिवेश में सकारात्मकता, शांति और पवित्रता का भाव विकसित कर सकते हैं।
डॉ. मनीषा प्रसाद आर्या महिला सहभागिता शाखा सुंदरम मोतिहारी ने सभी से ‘घर-घर हवन, हर घर हवन’ का संकल्प लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि हमें अपनी वैदिक परंपराओं से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों को भी संस्कारों, आध्यात्मिकता और भारतीय संस्कृति के महत्व से परिचित कराना चाहिए।
कार्यक्रम का समापन भक्तिमय वातावरण में भजन के साथ हुआ। सभी उपस्थित सदस्यों ने धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

