खुर्जा। तहसील खुर्जा के अंतर्गत आने वाले अरनिया ब्लॉक के गांव करौरा में कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में एक भव्य ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ चौपाल/पंचायत का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम विधानसभा 70 खुर्जा के प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष भजन लाल विमल के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र के नागरिकों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और देश व संविधान की रक्षा के लिए एकजुट करना था। इस महत्वपूर्ण चौपाल में मुख्य अतिथि के रूप में पधारे AICC के पर्यवेक्षक नरेश ठाकुर उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (DCC) जियाउर्रहमान ने की। कार्यक्रम का कुशल संचालन नईम मंसूरी द्वारा किया गया। चौपाल के दौरान वक्ताओं ने देश के मौजूदा हालात और लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए पार्टी की नीतियों पर विस्तार से चर्चा की। कार्यक्रम में स्थानीय ग्रामीणों और पार्टी कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा, पंडित कर्ण भारद्वाज, आनंद शर्मा, कलुआ शर्मा, भूरा मिस्त्री, आदित्य शर्मा, ओमी कुमार, छोटे लाल शर्मा, सुनील पंडित जी, शिव दत्त शर्मा, डॉ. अनबार अली, निसार ठाकुर, इक़बाल खान, हरि भगत जी, प्रमोद कुमार, गौरव कुमार, सुमित कुमार, अजय कुमार, बृजेश कुमार, अतुल शर्मा, शेबाग शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, जगदीस शर्मा, कपिल शर्मा, गुड्डू शर्मा, अमित कुमार शर्मा, डॉ. रमेश चन्द शर्मा, डॉ. दीपक शर्मा, ललित कुमार, विनोद ठाकुर, मनोज ठाकुर, सत्दाव शर्मा, पवन शर्मा, गुड्डू पंडित और सतेंद्र कुमार सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर देश और संविधान बचाने के संकल्प को दोहराया और उपस्थित सभी साथियों का आभार व्यक्त किया गया।
