जिला मुरैना ब्यूरो चीफ रिपोर्टर शैलेंद्र सिंह धाकड़ मुरैना सीएससी ई गवर्नेंस विभाग द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण का नहीं किया गया भुगतान
7 वी आर्थिक गणना का कार्य पहली बार मोबाइल ऐप के माध्यम से मुरैना कलेक्टर ने हरी झंडी दिखाकर मुरैना कलेक्टर श्रीमती प्रियंका दास के समय 2019 में किया गया इस मौके पर NSO के डायरेक्टर रजनीश माथुर NSO के सीनियर ऑफिसर पुनीत श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे कलेक्टर मैडम द्वारा इस आर्थिक गणना में आम जनता से अपना सहयोग प्रदान करने की अपील भी की गई आर्थिक गणना देश में आने वाली योजनाओं के लिए कराई जाती है इसके बाद कलेक्टर ने संबंधित विभागों को सहयोग करने के लिए कहा गया इसके लिए मुरैना में सीएससी ई गवर्नेंस के समस्त VLE को काम सौंपा गया और उन्हें काम करने के एवज मैं एक कमीशन निर्धारित किया गया जिसमें मुरैना जिले में 253 सुपरवाइजर और 830 एनिमेटर के द्वारा आर्थिक सर्वेक्षण का काम कराया गया जो कि पूर्ण रूप से सफल रहा और संपूर्ण कार्य की रिपोर्ट भी जमा करा दी गई है इस काम को पूर्ण किए हुए वर्ष 2019 से अब तक 1 साल से भी ज्यादा हो गया है लेकिन अभी तक Vle का पैसा 30 से 40 परसेंट ही दिया गया है बाकी का 60 परसेंट अभी तक नहीं दिया गया है VLE आज आर्थिक तंगी से परेशान है और उनकी सुनवाई करने वाला भी आज कोई दिखाई नहीं दे रहा है VLE ने आर्थिक सर्वे का काम समय पर करके दीया है हमारी मांग है कि हमारा पैसा हमें दिया जाए जिले में चल रहे आयुष्मान भारत का कार्य हम VLE द्वारा किया जा रहा है और लगभग मुरैना जिले में चार लाख आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं सरकार की अनेक योजनाओं का लाभ प्रत्येक ग्राम पंचायत स्तर पर लोगों के बीच पहुंचाने का काम किया जाता है लेकिन आज पेमेंट के लिए भी VLE भटक रहा है इसी की गुहार लगाने जिलाधीश महोदय को आज ज्ञापन दिया गया है कि हमारा रुका हुआ पैसा हमें दिया जाए VLE सोसाइटी से नवीन शुक्ला द्वारा बताया गया है कि आर्थिक गणना का भुगतान अगर मार्च के महीने में नहीं किया गया तो हम धरना प्रदर्शन करेंगे और चल रहे आयुष्मान भारत का काम भी नहीं करेंगे उपस्थित VLE विनय मंगल,रणविजय सिंह सिकरवार, धीरज शर्मा ,सुनील कुमार, दीपक श्रीवास, आकाश, जितेंद्र, शिवम,कल्पना ,अरविंद, सहदेव,समीर,जितेंद्र,राजेंद्र, राजकुमार, सहदेव, समीर, वृंदावन,अरबाज,राजकुमारी,पारस ,रामबली,अमन रोहित दुर्गेश सुनील आदि उपस्थित रहे
