सहारनपुर/नानौता।
नानौता थाना पुलिस ने जुआ खेलने के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 ताश के पत्ते और 7 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार, 28 अक्टूबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने रुहाड़ा पुलिया के पास बैरी के बाग में छापेमारी कर सात आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सफाद निवासी सीजूड तथा धीर सिंह, सोनू, ओपिन कुमार, अनुज, अमित पुत्र किशनलाल और अमित पुत्र रामप्रसाद निवासी अनन्तमऊ के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा संख्या 267/2026 धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
