बिजनौर।
जनपद बिजनौर में अपराध की रोकथाम और नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना हल्दौर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 4 अभियुक्तों को प्रतिबंधित नशीली गोलियों एवं 13,99,100 रुपये की नकदी व घटना में प्रयुक्त एक कार सहित गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई का विवरण –
थाना हल्दौर पुलिस टीम द्वारा शरीफपुर नहर पुलिया पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध स्विफ्ट कार को रोकने का प्रयास किया गया, जिस पर कार सवार व्यक्ति भागने लगे। पीछा कर कार को रोककर तलाशी ली गई तो उसमें से प्रतिबंधित नशीले कैप्सूल, अल्प्राजोलम की गोलियां एवं कोडीन सिरप बरामद हुआ। मौके से दो अभियुक्त *हर्ष ढाका पुत्र संसार सिंह निवासी ग्राम जोगीपुरा थाना हीमपुर दीपा तथा रितिक कुमार पुत्र प्रमोद कुमार निवासी ग्राम माफपुर थाना हीमपुर दीपा, जनपद बिजनौर* को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ के दौरान दोनों ने अपने दो अन्य साथियों के शेरपुर कल्याण अड्डे पर मौजूद होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शेरपुर कल्याण अड्डे स्थित त्यागी होटल से दो अन्य अभियुक्तों *मूलचंद पुत्र गफ्फार अहमद निवासी मोह0 शाहदानपुर थाना चांदपुर तथा आवाज पुत्र मोह0 नसीर निवासी ग्राम पीपली जट थाना हीमपुर दीपा, जनपद बिजनौर* को भी गिरफ्तार किया।
बरामदगी –
चारों अभियुक्तों के कब्जे से कुल *01 लाख 800 प्रतिबंधित कैप्सूल (Acetaminophen Capsules), 7,200 Alprazolam Tablets, 30 शीशी कोडीन सिरप, 13,99,100 रुपये नकद, एक स्विफ्ट कार (UP16AM5383) एवं एक मोबाइल फोन* बरामद किया गया।
इस संबंध में थाना हल्दौर पर मु0अ0सं0 291/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पूछताछ विवरण –
गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि वे अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गिरोह बनाकर प्रतिबंधित नशीली दवाओं की खरीद-फरोख्त एवं सप्लाई का कारोबार करते हैं। वे स्विफ्ट कार के माध्यम से मेडिकल स्टोरों पर सप्लाई करते थे, जिससे उन्हें अधिक मुनाफा होता था।
