जनपद हरदोई के विकासखंड टड़ियावां क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सेखौरा के फत्तेपुर निवासी करीब 50 वर्षीय मुन्ना पुत्र छेदा के गोमती नदी में लापता शव 24 घण्टे इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
जानकारी के मुताबिक मुन्ना मछली पकड़कर आसपास की बाजारों में बेचने का काम करते थे। बताया जा रहा है कि 1 नवंबर की शाम करीब 5 बजे वह जनपद सीतापुर के थाना पिसावां क्षेत्र के ग्राम ढकिया से मछली बेचकर वापस अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान हरदोई और सीतापुर की सीमा पर स्थित गोमती नदी में उनके डूबने की आशंका जताई जा रही है।
गौरतलब है कि दोनों गांवों के बीच गोमती नदी बहती है और यहां आवागमन के लिए कोई पुल आदि नहीं है। ऐसे में आसपास के ग्रामीण अक्सर नदी के रास्ते ही एक-दूसरे की तरफ आते-जाते हैं।
घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही पुलिस प्रशासन मौके पर मौजूद है। वहीं गोताखोरों और तैराकों की मदद से रविवार रात से लगातार नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। सोमवार को कवरेज के दौरान राजस्व टीम भी मौके पर पहुंच चुकी थी।
हालांकि लगातार तलाश के बावजूद अभी तक लापता मुन्ना का कोई सुराग नहीं लग सका है।
फिलहाल सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि मुन्ना के नदी में डूबने की आशंका तो जताई जा रही है, लेकिन जब तक उनका पता नहीं चलता या कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं होती, तब तक घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट नहीं कही जा सकती।
अब देखना होगा कि लगातार चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन में लापता व्यक्ति का कब तक पता चल पाता है..।।
