मथुरा
राधाकुंड (मथुरा)।
धर्मनगरी राधाकुंड में एक नवंबर को अहोई अष्टमी के पावन अवसर पर आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। श्री राधारानी की पावन नगरी में देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु माता-बहनें एवं दंपति संतान प्राप्ति की कामना लेकर पहुंचे। श्रद्धालुओं ने रात्रि 12 बजे पवित्र राधाकुंड में आस्था की डुबकी लगाई और श्री राधारानी के श्रीचरणों में फल अर्पित कर संतान सुख की मनोकामना की।
धार्मिक मान्यता है कि अहोई अष्टमी के दिन राधाकुंड में मध्यरात्रि स्नान करने और श्री राधारानी के श्रीचरणों में फल अर्पित करने से संतान प्राप्ति की मनोकामना पूर्ण होती है। इसी अटूट विश्वास और श्रद्धा के चलते हर वर्ष लाखों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों की रही विशेष मौजूदगी
मेले को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आगरा जोन के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, मथुरा के जिलाधिकारी श्री चंद्र प्रकाश
