वाराणसी से प्रवीण मिश्रा की रिपोर्ट।
इंडियन टीवी न्यूज नैशनल।
वाराणसी।
काशी विश्वनाथ मंदिर में नवंबर महीने में पांच दिनों तक सुगम दर्शन और मंगला आरती की ऑनलाइन टिकट बुकिंग बंद रहेगी। मंदिर प्रशासन के अनुसार, 7 से 10 नवंबर और 24 नवंबर को वेबसाइट और ऐप के माध्यम से टिकट उपलब्ध नहीं होंगे।
दीपावली, अन्नकूट और देव दीपावली पर श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।
काशी आने वाले श्रद्धालु दर्शन की योजना बनाने से पहले इस बदलाव का ध्यान रखें।
