सहारनपुर
सहारनपुर । भूतेश्वर फील्ड पर खेले गए दीपावली कप 2026 क्रिकेट प्रतियोगिता के रोमांचक फाइनल मुकाबले में अल्फा जायंट्स नोएडा ने एसबीबीए क्रिकेट एकेडमी को 40 रन से हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अल्फा जायंट्स नोएडा ने 18 ओवर में नौ विकेट पर 195 रन बनाए। सार्थक सिंह ने 54, माज ने 45 और रितिक ने 22 रन बनाए। एसबीबीए की ओर से मयंक शर्मा और अजमल ने तीन-तीन विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करते हुए एसबीबीए की टीम 16.2 ओवर में 155 रन पर ऑलआउट हो गई। सोयब सिद्दीकी ने 70, अक्षत त्यागी ने 24 और अभिषेक पुंडीर ने 21 रन बनाए। अल्फा जायंट्स की ओर से मोहम्मद कैफ ने तीन और सलमान ने दो विकेट लिए। समापन समारोह में सार्थक सिंह को मैन ऑफ द मैच, दीपक राणा को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मयंक शर्मा को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज तथा सोयब सिद्दीकी को सर्वश्रेष्ठ फील्डर का पुरस्कार दिया गया। मुख्य अतिथि सत्या सिंह एवं साजिद उमर ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान रणधीर कपूर, भूपेंद्र काचल, डॉ. अमित सैनी, राजन वर्मा और अंकित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। अंपायर नदीम और हर्षित राणा तथा स्कोरर मोहम्मद वाली रहे।
रमेश सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
