सहारनपुर।
अवैध खनन और खनन सामग्री के अवैध परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत चिलकाना पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने चेकिंग के दौरान बिना रॉयल्टी और ओवरलोड खनन सामग्री का परिवहन करते हुए पांच डंपरों को पकड़कर सीज कर दिया।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक नगर और क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मंगलवार को थाना प्रभारी अक्षय शर्मा के नेतृत्व में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने पंचकुआ-पठेड़ मार्ग पर चेकिंग की। इस दौरान पांच डंपर अवैध रूप से खनन सामग्री ले जाते मिले। टीम ने खनन सामग्री सहित सभी वाहनों को कब्जे में लेकर सीज कर थाने में खड़ा करा दिया।
रमेश सैनी आशीष सैनी सहारनपुर इंडियन टीवी न्यूज़
