दुद्धी (सोनभद्र)।शनिवार को तहसील दिवस के अवसर पर तहसील सभागार में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता उपजिलाधिकारी दुद्धी अशोक कुमार गुप्ता ने की। इस दौरान जनता से कुल 27 शिकायतें प्राप्त हुए, जिनमें से 4 मामले का मौके पर ही निस्तारण किया गया।
कार्यक्रम में तहसील स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को शेष मामलों की गंभीरता से जांच कर निर्धारित समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसडीएम अशोक कुमार गुप्ता ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि किसी भी फरियादी को दर दर भटकना न पड़े, इसके लिए संबंधित कर्मचारियों को जिम्मेदारी निभाने के निर्देश दिए गए।
