डिंडौरी म प्र………..
जिला पंचायत सदस्यों के विजयी सदस्य:आधिकारिक घोषणा के बांटे प्रमाण पत्र, अब अध्यक्ष की तैयारी तेज

पिछले 1 माह से पंचायती राज चुनाव को लेकर चल रही गहमागहमी और चुनावी अटकलों पर विजेता प्रत्याशियों की घोषणा के बाद विराम लग गया है। चुनाव परिणामों की घोषणा 14 और 15 जुलाई को जिला मुख्यालय में की गई। 14 जुलाई को पंच, सरपंच और जनपद सदस्यों के विजेता प्रत्याशियों को जीत की आधिकारिक घोषणा तहसील स्तर पर हो चुकी है।
साथ ही विजेता प्रत्याशियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। वहीं 15 जुलाई को जिला पंचायत की 10 सीटों पर हुए मतदान की अंतिम आधिकारिक घोषणा कलेक्ट्रेट परिसर में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नाकर झा की उपस्थिति में की गई। सभी जिला पंचायत सदस्यों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया।
पंचायत चुनाव में जनपदों एवं जिला पंचायत की सीटों पर विजेता प्रत्याशियों की अधिकारिक घोषणा के बाद अब जिले की सभी सातों जनपदों एवं जिला पंचायत में अध्यक्षों के चुनाव की सरगर्मी तेज हो गई है। अध्यक्ष पद के संभावित उम्मीदवार अन्य जनपद सदस्य और जिपं सदस्यों को अपनी टीम में शामिल किए जाने के हर संभव प्रयास जारी कर चुके हैं। फिलहाल अटकलों का दौर जारी है। अंतिम फैसला आने वाले कुछ ही दिनों में साफ होकर सामने आ जाएगा।
जिला पंचायत सदस्यों की घोषणा
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक-1
ज्योति धुर्वे 19191
देवबती वाले 6618
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक- 2
अंजू व्यवहार 11986
रोशनी गवले 5567
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक- 3
प्रीतम मरावी 7454
सिया पट्टा 5843
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक- 4
हेमवती 13530
सविता सिहारे 10418
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक- 5
हीरा देवी परस्ती 18970
वृंदा परस्ते 7962
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक- 6
वीरेंद्र बबलू परस्ते 10605
मानस मसराम 4293
रामकृपाल मरकाम 4210
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक- 7
रूदेश परस्ते 21770
भुवनेश्वर हस्तपुरिया 6901
अमरजीत सलूजा 5372
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक- 8
शगुन कुसराम 14833 कृष्ण उरैती 14330
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक- 9
चैन सिंह भवेदी 7296
बंदना मंडावी 5715
जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्रमांक- 10
रेखा आर्मो 12185
सुकलवती 8588
कांग्रेस और बीजेपी के 5 5 सदस्य है अब देखना यह है की अध्यक्ष पद की कुर्सी किसकी हाथों में जाती है।