03 ग्राम प्रधान, 20 ग्राम पंचायत सदस्य तथा 04सदस्य क्षेत्र पंचायतों के उप निर्वाचन चुनाव 4 अगस्त को होंगे।
मथुरा। जिला मजिस्ट्रेट/ निर्वाचन अधिकारी (पं0) नवनीत सिंह चहल ने अवगत कराया है कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तर प्रदेश लखनऊ द्वारा दिनांक 14 जुलाई 2022 के निर्गत सूचना के अनुसार समस्त ग्राम पंचायत के प्रधानों तथा उनके सदस्यों के वैधानिक रूप से रिक्त स्थानों/ पदो, जो मा0 के स्थगनादेश से बाधित न हो, पर उप निर्वाचन किए जाएंगे। जिसमे दिनांक 20 जुलाई को प्रात: 10 से अपराह्न 04 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों को जमा करने का अंतिम दिनांक व समय होगा, दिनांक 21 जुलाई को प्रात: 10 बजे से कार्य समाप्ति तक नाम निर्देशन पत्रों की समीक्षा,दिनांक 22जुलाई को प्रात:10 बजे से अपराह्न 03 बजे उम्मीदारी वापस लेने की, दिनांक 22 जुलाई को अपराह्न 03 बजे से कार्य समाप्ति तक प्रतीक आवंटन किए जाएंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने अवगत कराया है कि दिनांक 04 अगस्त को प्रात:07 बजे से अपराह्न 05 बजे तक मतदान तथा दिनांक 05 अगस्त को कार्य समाप्ति तक मतगणना की जाएगी मतगणना की जाएगी। उन्होंने बताया कि विकासखंड मथुरा के ग्राम पंचायत भैंसा में अनारक्षित सदस्य ग्राम पंचायत, जुल्हेंदी में पिछड़ा जाति का सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य जुनसुटी में अनारक्षित सदस्य ग्राम पंचायत, विकास खंड फरह के ग्राम पंचायत गाढ़ाया लतीफपुर में अति पिछड़ा ग्राम प्रधान, थाना शमसाबाद में अनुसूचित जाति सदस्य क्षेत्र पंचायत, नगला मिर्जापुर में पिछड़ा जाति सदस्य ग्राम पंचायत, विकासखंड गोवर्धन के ग्राम पंचायत गांठोली व पेंठा मैं अनारक्षित सदस्य ग्राम पंचायत, विकासखंड छाता के ग्राम पंचायत पैगांव में पिछड़ा जाति का ग्राम प्रधान, फालैन तथा खेराल साढ़े सात विसा में अनारक्षित सदस्य ग्राम पंचायत बहटा में अनुसूचित जाति सदस्य ग्राम पंचायत, महरौली सदस्य ग्राम पंचायत, विकास खंड नंदगांव के ग्राम पंचायत डभाला में अनारक्षित सदस्य ग्राम पंचायत खरोट में पिछड़ा जाति सदस्य ग्राम पंचायत, विकास खंड में बल्देव में ग्राम पंचायत मदोर वार्ड सं – 09 अनुसूचित जाति तथा वार्ड सं-13 में अनारक्षित सदस्य ग्राम पंचायत, विकास खंड राया में के ग्राम पंचायत खजूरी मैं अनारक्षित ग्राम प्रधान, नुनेरा में अनारक्षित सदस्य क्षेत्र पंचायत, चेहरी पिछड़ा जाति का सदस्य ग्राम पंचायत, भेंसारा में अनारक्षित सदस्य ग्राम पंचायत, विकास मांट के ग्राम पंचायत भदनवारा व डडीसरा अनारक्षित के सदस्य ग्राम पंचायत व अकबरपुर में अनारक्षित सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा विकास खंड नोहझील के ग्राम पंचायत ओहवा में पिछड़ा जाति सदस्य ग्राम पंचायत, बदनपुर में अनुसूचित जाति सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा कोलाहर में पिछड़ा जाति सदस्य ग्राम पंचायत पर निर्वाचन किए जाएंगे।
संवादाता मोहित सैन मथुरा