वसीम खान
मण्डलेश्वर जेल का निरीक्षण कर बंदियों की सुनी समस्याएं
============

प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री डी.के. नागले के मार्गदर्शन में जिला विधिक सचिव श्री नरेन्द्र पटेल गुरूवार को सब जेल मण्डलेश्वर का निरीक्षण कर बंदियों की समस्याए सुनी। उनकी समस्याएं सुन उन्हे जल्द हल करने का आश्वासन दिया गया। इसके साथ ही उन्होने बंदियांे से उनके अधिवक्ता के बारे में जानकारी हैं या नहीं एवं चालान की कापी उन्हे मिली है अथवा नहीं के संबंध में जानकारी ली। जिन बंदियों की जमानत या अपील नहीं हुई है उन बंदियों के अधिवक्ता एवं परिवारजनों को जानकारी देने के लिए निर्देशित किया गया। जेल का निरीक्षण करते हुए बंदियों के खाने, रहने, स्वच्छ पानी एवं चिकित्सा के संबंध में जानकारी ली गई।
न्यायाधीश द्वारा बंदियों को स्वच्छ रहने एवं अपने आस पास साफ सफाई रखने एवं अपनी दिनचर्या में अच्छी पुस्तको को पढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होने बंदियो को कहा कि उन्हे समय का सदुपयोग कर जेल मे रह कर भी हम कुछ न कुछ नया सिख सकते हैं जो हमें आगे जीवन में काम आएगा। न्यायाधीश सुश्री स्वाति शर्मा ने बंदियो को प्लीबारगेनिंग एवं आवश्यक कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। जेल निरीक्षण के दौरान न्यायाधीशगण के साथ उप जेल अधीक्षक श्री एश्वर्य मिश्रा, प्रज्ञा पाटीदार, जेल स्टॉफ एवं बंदीगण उपस्थित रहे