इंडियन टीवी न्यूज़ शहडोल से संवाददाता घनश्याम शर्मा की रिपोर्ट मध्य प्रदेश
आम आदमी पार्टी शहडोल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर होटल शिवम पैलेस में संपन्न हुआ।
शहडोल- आम आदमी पार्टी शहडोल द्वारा आयोजित प्रशिक्षण शिविर और कार्यकर्ता मैपिंग कार्यक्रम होटल शिवम पैलेस में संपन्न हुआ जिसमें जिलेभर से कई साकड़ा की तादात में कार्यकर्ताओं ने स अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को वालंटियर जोड़ने हेतु और संगठन के विस्तार हेतु प्रशिक्षण दिया गया जिसमें प्रशिक्षित करने हेतु जिले के कोऑर्डिनेटर श्री अशोक राय जी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया आगामी नगरी निकाय के चुनाव में चुनावी जगहों पर आम आदमी पार्टी सभी सीटों पर चुनाव लड़ने हेतु अपने प्रत्याशी उतारेगी और निश्चित तौर पर आम आदमी पार्टी द्वारा प्रत्याशी चयन की प्रक्रिया का आरंभ भी कर दिया गया है आज के कार्यक्रम में भारी तादाद में लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई कार्यकर्ताओं द्वारा शहडोल नगर में मोटरसाइकिल रैली निकाली गई रैली इंदिरा चौक से शुरू होकर गांधी चौक और जय स्तंभ होते हुए बाढ़ गंगा के रास्ते बल पुरवा बस स्टैंड होकर सीधे इंदिरा चौक में कार्यक्रम का समापन किया गया इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष संतोष चौबे जिला प्रवक्ता अनूप शर्मा जिला संरक्षक सदस्य अमित खटोर ग्रामीण अध्यक्ष हीरालाल विश्वकर्मा अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष काजी हुसैन, शशी प्रताप सिंह संजय गुप्ता नेहा गुप्ता अल्फा ना बेगम अभिमन्यु कुशवाहा सहित कई सैकड़ा कार्यकर्ता मौजूद थे।