ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सागर जिले के खुरई में आज कलश यात्रा के साथ प्रारंभ होगी श्रीमद् भागवत कथा

```

संवाददाता आकाश सिंह राजपूत

खुरई। पूज्य संत श्री कमल किशोर जी नागर की श्रीमद् भागवत कथा प्रारंभ होने से पहले आज 12 बजे किला प्रांगण से कलश यात्रा प्रारंभ होगी।
ज्ञातव्य है कि मध्यप्रदेश शासन के नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री भूपेन्द्र सिंह इस भव्य धार्मिक आयोजन के यजमान हैं। पूज्य संत श्री कमल किशोर जी नागर की श्रीमद् भागवत कथा खुरई के भैरव बाबा मंदिर, गुलाबरा बगीचा परिसर में आज से दिसम्बर से 15 दिसम्बर 2022 तक होना है। शुक्रवार आज प्रातः 12 बजे कलश यात्रा किला प्रांगण से प्रारंभ होकर पुराना थाना, झंडा चौक, परसा चौराहा, मरई माता, जनपद, जेल रोड और घोरट रोड से होते हुए कथा स्थल पर पहुंचेगी।

गुरूवार शाम को खुरई में पूज्य संत श्री कमल किशोर नागर जी का आगमन हो चुका है। पूज्य संत श्री नागर जी का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मंत्री प्रतिनिधि श्री लखन सिंह ने संत श्री की आगवानी की। मौके पर पृथ्वी सिंह सहित बड़ी संख्या में धर्मावलंबी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *