ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

51 साल की उम्र में फिर पिता बने एक्टर मनोज तिवारी, घर में लक्ष्मी के बाद आई सरस्वती

Actor Manoj Tiwari
```

भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कुछ देर पहले अपने चाहने वालों को एक बड़ी खबर सुनाई है। ये खबर कोई ऐसी वैसी खबर नहीं है बल्कि एक बड़ी खुशखबरी है। दरअसल, अब एक्टर ने अपने ऑफिशयल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है और एक बड़ी गुड न्यूज बांटी है। इस पोस्ट में उन्होंने अपनी पत्नी के साथ अपनी एक तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीर भी हॉस्पिटल के बैड से है। दरअसल, फोटो में मनोज तिवारी की पत्नी हॉस्पिटल के बैड पर लेटी हुई नजर आ रही हैं। लेकिन घबराने की कोई बात नहीं है बल्कि ये तो खुशी मानाने का मौका है क्योंकि अब मनोज तिवारी तीसरी बार पापा बन गए हैं। जी हां, मनोज तिवारी 51 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने हैं। उन्होंने बताया है कि सुरभि तिवारी ने एक बेटी को जन्म दिया है। मनोज तिवारी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट कर जानकारी दी कि आज ही उनके घर में किलकारी गूंजी है और उनके पत्नी सुरभि ने एक बेटी को जन्म दिया है। आपको बता दें, पिछले महीने ही मनोज तिवारी के घर पत्नी की गोद भराई की रस्में निभाई गई थीं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर फैंस को सरप्राइज दिया था। वहीं, अब फैंस को खुशी की खबर सुनाते हुए एक्टर ने लिखा, बड़े हर्ष के साथ सूचित करना है कि मेरे घर में लक्ष्मी के बाद सरस्वती का आगमन हुआ है..आज घर में प्यारी सी बिटिया पैदा हुई है.. उसपे आप सभी का आशीर्वाद बना रहे.. सुरभि-मनोज तिवारी। अब इस पोस्ट को देखने के बाद सभी लोग एक्टर और उनकी पत्नी को बधाई दे रहे हैं। साथ ही आपको ये भी बता दें कि सुरभि, मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी हैं। साल 2020 में ही इन दोनों ने शादी की थी और अब साल के आखिर में उनके घर एक बेटी का जन्म का हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *