राष्ट्रीय जनता दल के विधान पार्षद नागेंद्र यादव का कहना है कि बिहार मे शराब बंदी फेल है ।यह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की हठ धर्मिता है।उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव क्या बोलेंगे वह तो सरकार मे है।सरकार जहरीली शराब से मरने वालों की आंकड़ा छिपा रही है । भाजपा के साथ सुर ताल मिलाते हुऐ यह बात अपने समर्थक के बीच बोल रहे है।विधान पार्षद स्वयम शराब के व्यापारी रह चुके है,साथ हीं यह भी जान लें की बर्तमान सहकारिता मंत्री सुरेंद्र यादव के दामाद हैं,विगत वर्ष 2012 में मंत्री के सगे भाई बड़े शराब ब्यवसायी मन्टू यादव के जहरीली शराब से गया में 12 लोगों की मौत हो गई थी, जिसका रामपुर थाना कांड संख्या-212/2012 दर्ज है,रींकु यादव भी उसी समय के बड़े शराब ब्यवसायी हैं,हालांकि ये बच गए थे!रिंकु यादव उस समय अनगिनत शराब दुकान के मालिक थे, तो जाहिर सी बात है,शराबबंदी को फेल घोषित करना और नीतीश कुमार को कोसना,तेजस्वी को सत्ता के लालच के कारण न बोलनेवाला बयान देना लाजिमी है,शराब बंदी अब उन्हें राष नहीं आ रहा जब बौद्धों के धर्म गुरु का आगमन बोधगया में हो रहा है ।इसमे उनकी गाढी कमाई बंद हो गई है ।महा गठबंधन को खरी खोटी सुना कर शराब बंदी विफल बताने के पीछे उनकी मंशा साफ़ झलकती है!नेतृत्त्व को आवश्यक रूप से इसपर सख्ती दिखाना चाहिए..!
रिपोर्टर अखिलेश बिश्वास