ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सुपरस्टार यश के जन्मदिन पर मेकर्स ने दिया बड़ा तोहफा, केजीएफ 3 को लेकर कह दी ये बात

```

साउथ समेत बॉलीवुड के सुपरस्टार कहे जाने वाले यश आज अपना 37वां जन्मदिन मना रहे हैं। इसमें कोई सक नहीं की यश ने अपने दमदार एक्टिंग और परफॉरमेंस से सिर्फ साउथ इंडस्ट्री पर ही नहीं बल्कि बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी अपना धावा बोल दिया हैं। एक्टर ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं,लेकिन इनमे से। एक फिल्म के दर्शक दीवाने हुए रहते है। जी हां ये फिल्म कोई और नहीं बल्कि ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म केजीएफ हैं। दरअसल सुपरस्टार यश के बर्थडे के मौके पर केजीएफ के मेकर्स ने यश को एक अनोखा तोहफा दे दिया हैं। जिसे सुनने के यश में भी कही ज्यादा खुश उनके फैंस नजर आ रहे हैं। आपको बता दे की यश की ब्लॉकबस्टर फ्रेंचाइजी फिल्म केजीएफ के अगले पार्ट यानी श्केजीएफ 3श् को लेकर नया अपडेट सामने आया है। मेकर्स ने केजीएफ 3 की शूटिंग कब शुरू होगी। इस जानकारी के बाद फैंस काफी एक्साइडेट हो गए हैं। यश की फिल्म केजीएफ के पहले और दूसरे पार्ट को दर्शको का भर-भर कर प्यार मिला था। और फिल्म ब्लॉकबस्टर की लिस्ट में शामिल हो गयी थी। यश की फिल्म केजीएफ साल 2018 में रिलीज हुई थी और फिल्म ने अच्छी कमाई की। वहीं, केजीएफ 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी और फिल्म इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बन गई। फिल्म ने ना सिर्फ साउथ में बल्कि हिंदी बेल्ट में जमकर कमाई की। यहां तक वर्ल्ड वाइड भी फिल्म का डंका बजा था। यश की फिल्म केजीएफ पहले और दूसरे पार्ट की सक्सेस और लोगों की डिमांड पर मेकर्स ने इसके तीसरे पार्ट को बनाने के बारे में सोचा था। अब केजीएफ 3 को लेकर मेकर्स ने बड़ा इशारा किया है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि होमबले फिल्म्स ने अपनी फिल्म श्केजीएफ 3श् को लेकर घोषणा की है कि इसकी शूटिंग साल 2025 में शुरू हो जाएगी। मेकर्स ने बताया है कि डायरेक्टर प्रशांत नील सितंबर, 2022 तक प्रभास की फिल्म सालार में बिजी रहेंगे। इस हिसाब से फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि वह यश की फिल्म केजीएफ 3 को साल 2026 में सिनेमाघरों में देख पाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *