ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

अब बिग बॉस से होगी अब्दु रोजिक की एग्जिट, ये हो सकता है छोटे भाईजान का शो में आखिरी दिन

Abdu Rojik
```

अब्दु रोजिक की फैन फोल्लोविंग पूरी दुनिया में तेजी से बढ़ती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, जबसे अब्दु बिग बॉस का हिस्सा बने हैं पूरे इंडिया ने उनपर प्यार की बारिश कर दी है। हर शख्स शो में अब्दु रोजिक की मस्ती देखकर मुस्कुराता है और छोटे भाईजान पर प्यार लुटाता है। वहीं, जब अब्दु कुछ दिन के लिए शो से बाहर गए थे तब बिग बॉस का हर कंटेस्टेंट और फैन उदास नजर आया था। ऐसा लगा था कि शो से उसकी आत्मा बाहर चली गई। हालांकि अब अब्दु रोजिक की बिग बॉस में दुबारा एंट्री हो चुकी है और उनका गेम भी काफी बदला हुआ नजर आ रहा है। लेकिन अब जो खबर सामने आ रही है उससे सुनकर बिग बॉस और अब्दु रोजिक के फैंस का दिल टूट जाएगा। दरअसल, अब कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एक बार फिर अब्दु रोजिक शो से बाहर होने वाले हैं। कहा जा रहा है कि अब्दु खुद अब शो छोड़ देंगे, यहां तक की उनके आखिरी दिन को लेकर भी डिटेल्स सामने आ गई हैं। सुनने में ये काफी शॉकिंग जरूर है लेकिन अगर रिपोर्ट्स की मानें तो सच यही है। अपनी क्यूटनेस से बाकी कंटेस्टेंट को पीछे छोड़ चुके अब्दु रोजिक जल्द ही बिग बॉस के घर को अलविदा कह देंगे। इसके पीछे कारण क्या है ये भी आपको बता देते हैं। दरअसल, ये सीजन अब 5 हफ्तों के लिए एक्सटेंड कर दिया गया है। यानी अब बिग बॉस का फिनाले 12 जनवरी की जगह 12 फरवरी को होने वाला है। ऐसे में मेकर्स नहीं चाहते कि अब्दु शो को अलविदा कहें। लेकिन अब्दु ने पहले से ही अपनी डेट्स कही और दे रखी हैं।
आपको बता दें, बिग बॉस के मेकर्स ने अब्दु रोजिक की डेट्स 12 जनवरी तक ही ली थीं। ऐसे में शो के एक्सटेंड होने पर अब अब्दु 12 जनवरी को बिग बॉस छोड़ जाएंगे। वहीं, खबरें तो ये भी बताती हैं कि अब अब्दु रोजिक की जगह बिग बॉस के मेकर्स एक नए और खास कंटेस्टेंट को शो में लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। हालांकि इस नए कंटेस्टेंट के बारे में फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है। यानी अब शो से अब्दु की एग्जिट तो नए सदस्य की एंट्री हो सकती है। आपको याद दिला दें, सिर्फ अब्दु ही नहीं बल्कि होस्ट यानी खुद सलमान खान भी शो को टाटा- बाय-बाय कहने वाले हैं। कुछ वक्त पहले ही मीडिया रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया था कि बिग बॉस के एक्सटेंडेड हफ्तों के लिए मेकर्स ने सलमान खान से भी डेट्स नहीं ली हैं। यानी शो की 2 बड़ी यूएसपी अब नहीं रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *