खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से हरदौली जल आवर्धन योजना के लोकार्पण कार्यक्रम में मुलताई आए बैतूल हरदा हरसूद संसदीय क्षेत्र के सांसद डीडी उइके से जब पूछा गया कि आपके फर्जी लेटर पैड मामले के दोषियों पर क्या कार्यवाही हुई तो बैतूल सांसद डीडी उइके ने कहा कि उस समय मेरे द्वारा जिला प्रशासन और जवाबदार लोगों पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त की गई थी, पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है और इस मामले में पुलिस जांच कर रही है,आगे का काम पुलिस का है। आपके द्वारा पुनः मामले को मेरे संज्ञान में लाया गया है जो भी दोषी है उन पर कार्यवाही के लिए मेरे द्वारा पहल की जाएगी।
जिला ब्यूरो चीफ नईम मामू की रिपोर्ट