नागौर जिले के जारोड़ा के राउमावि प्रांगण मे गुरूवार को 74 वां गणतंत्रता दिवस मेड़ता पुर्व विधायक रामचंन्द्र जारोड़ा की मुख्य अतिथि व सरपंच केलकीदेवी की अध्यक्षता मे समारोह आयोजित कर धुमधाम से मनाया गया।मुख्य अतिथि पुर्व विधायक जारोड़़ा ने ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।समारोह के दौरान शारिरीक शिक्षक ओपेन्दरसिंह,श्रवण मण्डा के निर्देशन में स्कुली छात्र छात्राओं परैड,व्यायाम प्रदर्शन,जिम्नास्टिक व सांस्कृतिक नृत्य की प्रस्तुति दी।वही मेहराम चौधरी ने मंच के माध्यम गांव में खेल मैदान जैसी समस्या का मुद्दा भी उठाया।वही समारोह के दौरान प्रतिभावान छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया।वही आर्मी मैन हरेंद्र ने राज्य व जिला स्तर भाग लेने वाले विधार्थियों को ट्रेक सुट वितरित किए।
रिपोर्ट ओमप्रकाश गौड़ ब्यूरो चीफ मेड़ता