मेड़ता उपखंड के जारोड़ा कलां के राउमावि मे व्यावसायिक शिक्षा के तहत कौशल सेमीनार प्रादर्श प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विभिन्न छात्राओं ने ब्यूटी एण्ड वैलनेस व छात्रों ने कृषि कार्य से संबंधित चार्ट, भाषण व मॉडल तैयार कर प्रतियोगिता में भाग लिया।प्रतियोगिता में छात्रों ने सौर ऊर्जा संयंत्र के माध्यम से सिंचाई करने,पवन चक्की आदि मॉडल तैयार कर अपनी कला का प्रर्दशन किया।कृषि शिक्षक दिनेश माली व ब्यूटी एंड वैलनेस की शिक्षिका दमयंती ने बताया कि इस प्रतियोगिता में 25 छात्र छात्राओं ने भाग लिया।कृषि मॉडल मे प्रवीण गौड़ ने प्रथम स्थान हासिल किया।वही दुसरे स्थान पर रोनक जागिड़ व तीसरे स्थान पर सुमित विश्नोई रहा।वही भाषण प्रतियोगिता में वर्षा प्रथम स्थान पर रही है।इस दौरान दिनेश माली,विनोद बोराणा,हरेंद्र चौधरी, मो.अखतर नदीम,रमेश माली,श्रवण मण्डा,दमयंती उपस्थित थे।
रिपोर्ट ओमप्रकाश गौड़ ब्यूरो चीफ मेड़ता