रायसेन। शहर के वरिष्ठ समाजसेवी महेश श्रीवास्तव चच्चा मित्र मंडली द्वारा को नवग्रह शनिदेव मंदिर और रामलीला मैदान के आसपास बेसहारा व गरीबों बुजुर्गों को तेज ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों का वितरण किया गया ।साथ ही कंबल और दान दक्षिणा देकर पुण्य लाभ कमाया।नगर के वरिष्ठ समाजसेवी महेश श्रीवास्तव मीडियाकर्मियों से चर्चा में बोले यह धर्म पुण्य कार्य पिछले लगातार 8-10 सालों से कर रहे हैं।दान पुण्य करने की प्रेरणा उन्हें परिजनों पूर्वजों और गुरुकृपा से मिली है।ऐसा करने से उन्हें मन को काफी सुकून मिलता है।
इस दौरान उन्होंने छोटे बच्चों को ऊनी कपड़े भी दिए । उन्होंने बताया कि यह पुण्य का काम है ।
रायसेन शहर में ऐसे लोग जो बेसहारा यतीम या गरीब है, जिनके ऊपर रहने के लिए छत नहीं है, ऐसे लोगों को इस कड़ाके की तेज सर्दी से बचाने के लिए हर साल गर्म कंबल और उन्हीं कपड़ों का वितरण किया जाता है ।
वहीं उनके द्वारा समाज के क्षेत्र में भी कई कार्य किए गए हैं जिसकी प्रशंसा समाज द्वारा की जाती है। इस दौरान दीपक श्रीवास्तव, अखिलेन्द्र दुबे, शरद कुशवाहा,डब्बू श्रीवास्तव, अखिलेश शर्मा देवेंद्र शर्मा लीलाधर शर्मा अन्नू अनिल श्रीवास्तव भी मौजूद थे।
रायसेन:-उपेंद्र कुमार गौतम