जिला मध्यप्रदेश: शहडोल जिले की जनपद पंचायत अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत कतिरा में ग्रामीणों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रहीं l जनपद पंचायत जयसिंहनगर की ग्राम पंचायत कतिरा पिछले कई महीनो से सचिव विहीन है ग्राम पंचायत कतिरा में सचिव की पदस्थापना ना होने की वजह से ग्राम पंचायत निवासी ग्रामीण कई महीनो से सरकार की योजनाओ के दर दर भटकने को मजबूर है l ग्रामीणों को हो रहीं समस्याओ और विकास के रुके हुए कार्यो से परेशान होकर अब ग्राम पंचायत कतिरा के पंचो ने भी जनपद प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोल दिया है जनपद पंचायत सीइओ को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द ग्राम पंचायत में सचिव की पदस्थापना की माँग की है साथ ही मांग पूरी ना होने की स्थित में ग्रामीणों सहित विरोध प्रदर्शन का भी उल्लेख पंचो ने ज्ञापन में किया है
सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत में सचिव की नियुक्ति का खेल जनपद पंचायत से खेला जा रहा है ग्राम पंचायत के स्थानीय ठेकेदारों द्वारा जनपद के वरिष्ठ अधिकारियो के साथ प्रभाव और पैसे के दम पर अपने चहेतो को सचिव पद पर पदस्थापना के लिए लामबंदी की जा रहीं है l अब देखना यह है की पंचो के ज्ञापन के बाद क्या जनपद पंचायत के आला अधिकारी अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वाहन कर पाएंगे l
इंडियन टी वी न्यूज़ के लिए शहडोल संभाग ब्यूरो चीफ बी के तिवारी के साथ जयसिंहनगर से हिमांशु गुप्ता की रिपोर्ट