ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

शराब की तस्करी कर रहा आरोपी को 60 लीटर कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार

```

शिवपुरी- खनियांधाना में नवागत थाना प्रभारी सुरेश शर्मा द्धारा थाने की कमान संभालते ही यहां अपराधियों में हडकंप मचा हुआ है। बीते रोज सटोरियों पर कार्यवाही के बाद आज पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है।आज पुलिस अधीक्षक राजेश सिंह चंदेल द्वारा अवैध शराव के विरूध्द कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था उक्त आदेश के पालन में अति. पुलिस अधीक्षक प्रवीण कुमार भूरिया के निर्देशन में एस. डी. ओ. पी दीपक तोमर के मार्गदर्शन में आज शाम को खनियाधाना थाना प्रभारी सुरेश शर्मा को मुखविर की सूचना प्राप्त हुई कि आरोपी बल्लू पुत्र ओमप्रकाश कंजर उम्र 22 साल पनिहारा तिराहा से खनियाधाना थाना प्रभारी ने अपाचे मोटर साइकिल क्रमांक यूपी 93 बीए 4147 पर अवैध रुप से भारी मात्रा मे शराव सहित आरोपी को धर दबोचा आरोपी के विरूध्द थाना खनियाधाना के अपराध क्रमांक 44/2023 धारा 34(2) आवकारी एक्ट की कायमी कर आरोपी को जेल भेजा गया। बरामद माल दो कैनो मे 60 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराव कीमती 15,000 रुपये तथा एक अपाचे मोटर साइकिल क्रमांक यूपी 93 बीए 4147 कीमती 1,00,000 रुपये जप्त् की गई।

जिला ब्यूरो गणेश सोनी शिवपुरी मध्य प्रदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *