ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

अन्नया पांडेय के साथ कब शादी के बंधन में बंधेंगे आदित्य रॉय कपूर? एक्टर ने किया ये बड़ा खुलासा

Ananya Pandey
```

बॉलीवुड में कब किसकी जोड़ी बन जाए कोई नहीं जानता हैं। ऐसे में इन दिनों इंडस्ट्री में एक और कपल बनता हुआ दिखाई दे रहा हैं। जिनकी चर्चाएं काफी तेज हो गयी हैं। दरअसल ये जोड़ी कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के हैंडसम हंक आदित्य रॉय कपूर और इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेस अन्नया पांडेय हैं। जिनकी डेटिंग की रुमर इन दिनों बी-टाउन की गलियारों में खूब शोर मचा रहा हैं। ऐसे में अब इन्ही अफवाहों पर आदित्य रॉय कपूर कुछ नए खुलासे करते हुए दिखाई दे रहे हैं। दरअसल दोनों ही स्टार्स को अकसर एकसाथ स्पॉट किया जाता हैं। चाहे वो बी-टाउन की पार्टीज हो या फिर किसी सेलेब्स का कोई फंक्शन। दोनों ही स्टार्स को एक साथ देखा जाता हैं। हालांकि इन अफवाहों पर आज तक दोनों में से किसी का भी कोई रिएक्शन सामें नहीं आया हैं। ऐसे में अनन्या को डेट करने के रूमर्स के बीच आदित्य से पूछा गया था कि वे कब शादी कर रहे हैं? इस सवाल के जवाब में ‘आशिकी 2’ एक्टर ने कहा, मुझे लगता है कि हर कोई शादी कर रहा है लेकिन मुझे कोई थ्व्डव् नहीं मिल रहा है। इसलिए मैं अपना टाइम लूंगा और जब सही समय आएगा तब ही शादी करूंगा. बता दे की आदित्य रॉय कपूर इन दिनों अपनी सीरीज ‘द नाइट मैनेजर’ की सक्सेस एंजॉय कर रहे हैं। इस बीच एक्टर को उनकी अपनी अपकमिंग फिल्म ‘गुमराह’ का ट्रेलर लॉन्च करते स्पॉट किया गया था। इस फिल्म में वे पहली बार मृणाल ठाकुर के साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगें। ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान आदित्य और मृणाल ने मीडिया से भी बात की। वर्धन केतकर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘गुमराह’ तमिल फिल्म ‘थडम’ की रीमेक है। ये फिल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। बता दे की आदित्य रॉय कपूर की ‘द नाइट मैनेजर’ सीरीज काफी हिट रही थी।जहां दर्शको ने इस सीरीज की जमकर तारीफ की थी। साथ ही सीरीज में आदित्य रॉय कपूर की एक्टिंग की भी खूब तारीफ मिलते हुए देखी गयी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *