सहरसा जिले के सौर बाजार प्रखंड क्षेत्र के चंदौर पुर्वी पंचायत के वार्ड नंबर एक निवासी 58 वर्षीय ब्रह्मदेव यादव अपने घर से विगत 10 फरवरी को अपने घर से यह कहकर निकले थे की किसी व्यक्ति से उधार के पैसे लेने जा रहा है मगर घर वापस नहीं लौटा। परिजन के द्वारा सौर बाजार थाना में आवेदन भी दिया गया था जिस पर सौर बाजार थाना पुलिस कार्रवाई करते हुए दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। परिजन ने आशंका जताई की लग रहा है किसी प्रकार की अनहोनी हो गई है जिस वजह से अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।
सहरसा बिहार से मिथिलेश कुमार, इंडियन टीवी न्यूज रिपोर्टर