मिशन साक्षरता के अंतर्गत लग रही पाठशाला में आज 20 मार्च को सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों द्वारा वीरांगना रानी अवंती बाई बलिदान दिवस मनाया गया जिसमें सभी शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने पुष्प अर्पण कर श्रद्धांजलि दी ।
शिक्षक प्रमोद जी ने वीरांगना अवंती बाई के बलिदान के बारे में बच्चों को समझाया एवं देशभक्ति नारे लगवाए
बच्चों ने देशभक्ति गीत गाकर बलिदान दिवस मनाया।
शिक्षकों में – सुप्रिया मैम ,सुधा मैम ,अमित जी ,शैलेश जी, प्रमोद जी आदि उपस्थित थे।
अतिथि में – नीरज सिंह लोधी जी व आकाश लोधी जी उपस्थित रहे।
पाठशाला के बारे में
पाठशाला संचालक शैलेश साहू ने बताया कि करीब 2 माह से यह पाठशाला निरंतर लग रही है पहले बच्चों की स्थिति बहुत खराब थी पढ़ने में भी और व्यावहारिकता में भी किंतु अब उनके व्यवहार में ही सुधार आ रहा है और पढ़ाई में भी।
हमने नगर निगम की मदद से पेंटिंग करवाई प्लांटेशन करवाया।
जो मुख्य द्वार है उसका नाम स्वामी विवेकानंद द्वार रखा।
_इसके बाद तीन मार्ग हैं
पाठशाला में दो डस्टबिन है – गीला -सूखा कचरा अलग अलग
लोकेंद्र रावत की रिपोर्ट