ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

सभी मानकों को ताक पर रखकर किया जा रहा है मानक विहीन रोड का निर्माण

```

अथांग देवल रिपोर्टर

मामला लखीमपुर खीरी के सदर ब्लॉक के ग्राम पंचायत कोढ़ैय्या का है, यहां पर पीडब्ल्यूडी की तरफ से बनवाई जा रही सड़क में मानक को ताक पर रखकर सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। कांट्रेक्टर से बात करने पर जवाब देते हैं कि जो लागत दी गई है उस लागत में यही काम हो सकता है। आखिर इस निर्माण कार्य में कितनी लागत लगाई गई है। इसका जवाब कोई नही देता। छेत्रीय व ग्रामीणों का कहना है कि जिस तरह ही यह रोड बनाई जा रही है लगता है कि बिन माप के अगर इस रोड की जांच की जाए तो सामने आ जाएगा की कितने लोगों की जेबों को गर्म किया गया है। इतना सक्त शासन होने के बावजूद इस ठेकेदार को कोई असर नहीं पड़ता आखिर किसकी शय पर इस मानक विहीन सड़क निर्माण कराया जा रहा है। छेत्रीय लोगों का कहना है कि इससे अच्छा तो होता की यह सड़क बनती ही नहीं। इस मानक विहीन सड़क निर्माण में ग्रामीणों में काफ़ी रोष व्याप्त है और सरकार को कोस रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *