ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

मै काफी एक्सीटेंड हूं… आमिर खान के बाद अब किंग खान की इस फिल्म में नजर आने वाली है दंगल फेम सानिया मल्होत्रा

Sanya Malhotra
```

फिल्म दंगल में बबिता कुमारी का रोल करने वाली सानिया मल्होत्रा आज किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है। आमिर खान की बेटी बनी सानिया का इन दिनों एक अलग क्रेज देखने को मिल रहा है। इसी बीच सानिया ने इस बात को कन्फर्म किया है कि वो जल्द ही बड़े परदे पर एक फिल्म के साथ वापसी करने जा रही है। हिंदी फिल्म दंगल से पहचान बनाने वाली सानिया एक बार फिर बड़े परदे पर शाहरुख खान की अपकमिंग एक्शन मूवी में उनके साथ काम करते हुए नजर आने वाली है। तो चलिए आपको बताते है आमिर खान के बाद अब एक्ट्रेस को किंग खान के साथ किस मूवी में देखा जा सकता है? सानिया इन दिनों कॉमेडी ड्रामा फिल्म कटहल को प्रमोट करने में बिजी दिखाई दे रही है। इसी ड्रामे के प्रमोशन के दौरान एक्ट्रेस ने इस बात को कन्फर्म किया कि वो जल्द ही शाहरुख खान की अपकमिंग मूवी जवान में काम कर रही हैं। सानिया ने बताया वो किंग खान की बहुत बड़ी फैन है, इसी के साथ अब एक्ट्रेस उनकी अपकमिंग फिल्म जवान में नजर आने वाली है। एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया- मै काफी एक्सीटेंड हूं, क्योकि मेरा ड्रीम सच होने वाला है। मैं खुद को उनके करीब देखने का इंतजार नहीं कर सकती। इस ड्रीम मूवी में मेरा ये ड्रीम रोल है. शाहरुख के आस पास होने से मुझे बहुत खुशी मिलती है। बता दे फिल्म जवान को एटली कुमार डायरेक्ट कर रहे हैं। सानिया मल्होत्रा के अलावा इस फिल्म में शाहरुख खान, विजय सेतुपति और नयनतारा नजर आने वाले है। ये फिल्म 7 सितम्बर को सिनेमा घरो में रिलीज होगी, वही इससे पहले इस फिल्म के रिलीज के 2 जून को रिलीज होने के कयास लगाए जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *