ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की फिल्म बवाल का टीजर मचा रहा जमकर धमाल, दर्द से भरी है दास्तां

Jhanvi Kapoor
```

बॉलीवुड के दो दमदार फिल्म स्टार कहे जाने वाले वरुण धवन और जाह्नवी कपूर पहली बार परदे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। दरअसल इन दोनों की मोस्ट अवेटेड फिल्म बवाल का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे थे। ऐसे में आज फाइनली फिल्म का टीजर रिलीज कर दिया गया हैं। जहां 1 मिनट 24 सेकंड के टीजर में काफी सस्पेंस और दर्द देखने को मिल रहा हैं। जिसमे दोनों ही स्टार्स की जोड़ी देखते ही बन रही हैं। दरअसल फिल्म के टीजर में वरुण और जाह्नवी की अधूरी लव स्टोरी और प्यार के बीच आने वाली दरारों को बखूबी दिखाया गया है। वरुण धवन और जाह्नवी कपूर स्टारर फिल्म बवाल के टीजर को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। साथ ही टीजर पर फैंस अब जमकर अपना रिएक्शन देते भी दिखाई दे रहे हैं। जहां एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की- ये फिल्म थिएटर में रिलीज होना डिजर्व करता हैं, ओटीटी पर रिलीज करने का बहुत ही गलत फैसला ले लिया हैंश्। वही एक यूजर ने कमेंट कर लिखा है की-टीजर देखने के बाद अब ट्रेलर का इंतजार नहीं हो पा रहा हैं, वही एक यूजर ने तो यह तक कमेंट कर दिया है की- ष्इस टीजर को देखकर रौंगटे खड़े हो गए। फिल्म को देखने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं। वही अब इस तरह के कमेंट कर यूजर्स लगातार टीजर की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साथ ही अब फिल्म के लिए फैंस की एक्साइटमेंट भी काफी ज्यादा बढ़ गयी हैं। बात दे की इस फिल्म को थिएटर में नहीं बल्कि अमेजन प्राइम के ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा। नितेश तिवारी की निर्देशित फिल्म बवाल का कुछ दिन पहले ही फर्स्ट पोस्टर रिलीज किया गया था, जिसमें जाह्नवी और वरुण के बीच की केमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। वरुण और जाह्नवी की स्टारर मूवी बवाल पहले सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी। कई बार फिल्म की रिलीज डेट भी बदली गई, लेकिन अब मूवी को ओटीटी पर स्ट्रीम किया जाएगा। फिल्म प्राइम वीडियो पर 27 जुलाई 2023 को रिलीज होगी। कहा जा रहा है कि 8 जुलाई 2023 को फिल्म का ट्रेलर दुबई में लॉन्च किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो बवाल का प्रीमियर ईफल टावर पर किया जाएगा, जो ऐसा करने वाली पहली इंडियन फिल्म होगी। फिल्म का निर्माण साजिद नाडियावाला ने किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *