ITN National

इंडियन टीवी न्यूज

Advertisement

भाटसन पे सेंटर स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

```

भाटसन पे सेंटर स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया

इंडियन टीवी न्यूज की खास रीपोर्ट

पाटन/गुजरात। हर साल 28 फरवरी को डॉ. सी.वी.रामन की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया जाता है।  इस वर्ष भी भाटसन पे सेंटर स्कूल में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस मनाया गया।  स्कूल के बाल वैज्ञानिकोंने विभिन्न विज्ञान मॉडल्स व प्रोजेक्ट्स बनाए।

बच्चो के द्वारा बनाए गए प्रोजेक्ट्स को अध्यापक व अन्य छात्रों ने सराहना की। इस प्रकार बच्चों में छुपी रचनात्मक प्रतिभा अन्य विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के सामने प्रस्तुत हुई।  इन बाल वैज्ञानिकों के कार्यों एवं विज्ञान उपकरणों के प्रदर्शन का विद्यालय के सभी बच्चों ने अवलोकन किया।

श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।  सम्पूर्ण कार्यक्रम का आयोजन आचार्य के मार्गदर्शन में नीलमबेन रावल ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *