*अमरपुर स्थित डीपीएस वैली स्कूल की अनियमितताओं के विरुद्ध लामबंद हुए पत्रकार निष्पक्ष जांच किए जाने उठाई मांग।*
*रिपोर्टर विजय कुमार यादव*
(मानपुर-उमरिया)जी हां यहां पर आपको बताएंगे कि जनपद क्षेत्र के अमरपुर स्थित डीपीएस वैली स्कूल के नियम विरुद्ध संचालन और हो रही अनियमिताओं को लेकर काफी दिनों से समाचार प्रकाशित किए जा रहे थे,बता दें कि उक्त स्कूल के खिलाफ शिकायतकर्ता अमित कुमार श्रीवास्तव निवासी पड़वार के द्वारा सीएम हेल्पलाइन और जनसुनवाई तक में कंप्लेंट की जा चुकी है लेकिन नतीजा सिफर है।विदित हो कि उक्त संचालित विद्यालय में हो रही अनियमिताओं को लेकर शिकायतकर्ता द्वारा सूचना के अधिकार के तहत संबंधित दस्तावेज भी चाहे गए थे जो कि आधे अधूरे ही प्रदान किए गए इतना ही नहीं उक्त शिकायत पर जांच अधिकारी बीईओ और बीआरसीसी मानपुर द्वारा जांच भी की गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई ,इस पर आज दिनांक को मानपुर मुख्यालय पहुंचकर उन्होंने संबंधित जांच कर्ता अधिकारीयों के कार्यालय पहुंचकर अपने पत्रकार साथियों के साथ जांच प्रतिवेदन उपलब्ध कराए जाने की मांग की है साथ ही इस उनका कहना है कि बीईओ मैडम द्वारा बगैर मुझे शिकायतकर्ता को बुलाए ही जांच कर ली गई जिससे मुझे जांच में गोलमाल होने की आशंका है अतः मुझे जांच प्रतिवेदन संपूर्ण जांच प्रक्रिया के साथ उपलब्ध कराया जाए उन्होंने यह भी कहा कि उक्त विद्यालय में पढ़ रहे शिक्षक अनट्रेंड हैं इसके अतिरिक्त बच्चों से मोटी फीस वसूल कर उन्हें मिलने वाली आवश्यक सुविधाएं तक विद्यालय प्रबंधन नहीं दे पा रहा और अयोग्य शिक्षक यहां पर पठन पाठन का काम कर रहे हैं, विद्यालय के संचालक और प्राचार्य की मनमानी के चलते आज सैकड़ो क्षेत्रीय बच्चों का भविष्य अंधकार में हो रहा है उन्होंने डीपीएस वैली स्कूल अमरपुर में हो रही अनियमितताओं को लेकर शीघ्र उचित न्याय ना मिलने की दशा में उच्च न्यायालय की शरण लेने की बात कही है वहीं मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के पदाधिकारीयों ने जिले के संवेदनशील कलेक्टर महोदय से इस मामले में हस्तक्षेप कर उक्त विद्यालय की शीघ्र निष्पक्ष जांच कराए जाकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है।