इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एनडीए गठबंधन प्रत्याशियों के लिए प्रबुद्ध लोगों से जीत की अपील की है. बिजनौर लोकसभा सीट से आरएलडी प्रत्याशी चंदन चौहान और नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट से बीजेपी के ओम कुमार को टिकट दिया है।
ब्यूरो चीफ मयंक यादव की रिपोर्ट
दरअसल शुक्रवार को अपने निर्धारित टाइम 11:35 से लगभग डेढ़ घंटा लेट पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रबुद्ध नागरिकों संबोधित करते हुए कहा की बिजनौर लोकसभा से आरएलडी प्रत्याशी चंदन चौहान और नगीना सुरक्षित सीट से प्रत्याशी ओम कुमार के लिए वोट के अपील करता हूं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महात्मा विदुर की धरती को नमन करते हुए कहा कि अबकी बार बिजनौर लोकसभा के प्रत्याशी चंदन चौहान के सिर पर चंदन जरूर लगना चाहिए. ओम कुमार जोकि नगीना लोकसभा सीट से लोकसभा के प्रत्याशी हैं.. लगातार यह जनता के बीच में रहते हैं और और इन्हें आप वोट देकर जिताने का काम करें.।
अभी नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई है. हम लोग पहले चरण में प्रबुद्ध लोगों के बीच में जा रहे हैं.प्रबुद्ध के लोगों के बीच में जाने के साथ युवाओं और जनसभाओं में भी हम जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा की प्रबुद्ध लोगों की बात पर जनता जनार्दन विश्वास करती है। इसलिए हमने सबसे पहले प्रबुद्ध लोगों से आशीर्वाद लेने का काम किया। मुख्यमंत्री ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि जब मैं बिजनौर को देखता हूं तो मुझे ऐसा लगता है कि जो बिजनौर के साथ न्याय होना चाहिए था वह अभी तक हुआ नहीं है.. पहले लोग यह सोचते थे कि जो मुख्यमंत्री यहां पर आएगा वो दोबारा मुख्यमंत्री नहीं बन पायेगा. इसके बावजूद भी मैं यहां आया और यहां पर विदुर कुटी जाकर वहां मंदिर के दर्शन भी किया..बिजनौर जनपद में मैंने देखा है कि यहां बहुत संभावनाएं हैं। जिससे कि यहां की जनता के हित मे हमारे जन प्रतिनिधि जो भी प्रस्ताव लाते थे हमने उसे पर काम किया करते थे।.जब हमें मेडिकल कॉलेज के लिए कहा गया तो हमने तुरंत यहां पर मेडिकल कॉलेज देने का काम किया। बिजनौर सिर्फ बिजनौर नहीं है बल्कि बिजनौर एक इतिहास की भूमि है.. महात्मा विदुर उसके अग्रिम पंक्ति के ऋषि मुनियों की परंपरा में आते हैं..जिन्होंने सत्य बोलने की प्रवृत्ति दिखाई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं इसीलिए महात्मा विदुर के नाम पर इस मेडिकल कॉलेज का नाम रखा है और यह मेडिकल कॉलेज अब बनकर तैयार हो चुका है। मैं आपसे कहना चाहता हूं कि आपके यहां पहले चरण में मतदान है..पहले आप मतदान करना इसके बाद अन्य लोगों को भी मतदान करने के लिए जागरूक करना। अगर आपका वोट सही जगह जाता तो बिजनौर का विकास रूकता क्यों। लेकिन जब आपका वोट सही दिशा में जाने लगा तो आपको महात्मा विदुर जैसा मेडिकल कॉलेज मिला..मुख्यमंत्री योगी आदित्य ने कहां की चौधरी चरण सिंह को पहले ही भारत रत्न मिल जाना चाहिए था..लेकिन प्रधानमंत्री की अगवाई में पहली बार इस सरकार ने चौधरी चरण सिंह के सम्मान मे किसानों के नेता चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने का काम किया है। मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस काम के लिए बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुनिया के अंदर भारत की छवि बहुत खराब थी.. विकास बंद पड़ा हुआ था और यहां पर भ्रष्टाचार फैला हुआ था..2014 के बाद देश की सीमाएं सुरक्षित हुई है.. कश्मीर में धारा 370 समाप्त हो गई। कश्मीर में धारा 370 हटाने के बाद एक देश में एक निशान के साथ-साथ एक संविधान बना है। अयोध्या में आस्था का सम्मान हो गया.. जब सही हाथों में जनता का वोट जाता है तो ऐसे ही जनता का सम्मान होता है। आज एमएसपी से ज्यादा किसानों को धान का मूल्य मिल रहा है।