जोधपुर। 3Rd आर्म रैसलिंग चैंपियनशिप 31 मार्च व 1अप्रैल को ओल्ड रेलवे स्टेडियम में आयोजित हुई। जिला आर्म रैसलिंग अध्यक्ष कमलकांत पूनिया ने बताया कि अतिथि के रूप में मनोज परिहार , शरद चौधरी, केपी सिंह , रामनिवास चौधरी, पूनम सिंह शेखावत, नरेन्द्र चौधरी, पंकज शर्मा, अमित जोशी, दीपक सोनी, प्रमोद कुमार, नौशाद अंसारी, आदि ने पधार कर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई कर आशीर्वाद प्रदान किया। सचिव रूपसिंह पड़िहार, विक्रम सिंह ,सीमा गेहलोत अभिषेक, ने अतिथियों का साफा एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया। जुगल गौड़,मो इरफान, मनमोहन, राहुल, प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए को प्रदान किया। सब जूनियर (बालक –बालिका) वर्ग मे अंबिका,साक्षी, कनिका, एंजल, दक्ष, रविंद्र, दुर्गेश अभिषेक, जूनियर वर्ग में निहारिका शर्मा, स्नेहा, पुनम, कृष्णा, एंजल, प्रतीक, विवेक, देव प्रताप, हार्दिक सीनियर वर्ग में सृष्टि, संतोष , राधिका, नम्रता, दिव्या, नंदिनी, महादेव, दीपक विशनाराम, राणाराम, मुकेश ने अलग अलग भार वर्ग गोल्ड मैडल जीते। विजेता खिलाड़ी आगामी 6–7 अप्रैल को भरतपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जोधपुर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।