*खेलण दो गणगौर…. भंवर म्हाने पूजण दो गणगौर….*
*श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाज जोधपुर की ओर से सामूहिक गणगौर पूजन का सोलह दिवसीय कार्यक्रम चांदपोल स्थित समाज भवन शिवबाड़ी में धूमधाम से चल रहा हैं।*
*समाज अध्यक्ष महेंद्र बोहरा और मंत्री नरेंद्र राज बोहरा ने बताया कि अखंड सौभाग्य का प्रतीक गणगौर पूजन के अन्तर्गत आज शाम “एक शाम तीजणीयों के नाम” कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें समाज की विभिन्न इकाइयों की मातृशक्ति द्वारा गणगौर गीतों की शानदार प्रस्तुतियां दी गई।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ सामुहिक रूप से गाये गीत खेलण दो गणगौर… भंवर म्हाने पूजण दो गणगौर से हुई उसके बाद झल्ला रे आमलिया पाकी, परांबा गणगौर ग्रुप द्वारा आयोडा गवरा रा लिजो वारना रे, महामंदिर ग्रुप द्वारा चुंदड़ी संदेशों लेती जाइजों, कृष्णा गणगौर द्वारा नौरंगी गवर प्रस्तुत किया गया,साठ घरों का बास ग्रुप ने गवरल म्हारी ऐ, प्रिया दवे एवं ग्रुप द्वारा राजस्थानी फोक डांस पेश किया जिस पर वहां उपस्थित सभी महिलाओं ने तालियां बजाकर उत्साह वर्धन किया, मक्का की गली वाली गणगौर समिति द्वारा तालियां बजाओं रे प्रस्तुत किया, हाउसिंग बोर्ड ग्रुप ने कठे सूं आई रे गवर प्रस्तुत किया*
*समाज की सरला ओझा, नित्या ओझा प्रिया शर्मा, रश्मि ओझा, विमला बोहरा,उर्वशी ओझा, प्रियंका दवे, टीना बोहरा, संतोष दवे,जया श्रीमाली,हीना मनावत, ह्रदयांगी दवे मृदुला त्रिवेदी, मोनिका दवे,संगीता दवे आदि ने सहयोग प्रदान किया।*
संवादाता गर्वित जोशी
Indian TV News
Jodhour