कन्नौज समाचार
जिला ब्यूरो धर्मेंद्र कुमार के साथ संतोष कुमार
कन्नौज से सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने किया नामांकन
कन्नौज लोक सभा 42 से सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने दोपहर लगभग 12:30 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया ।
अखिलेश यादव के साथ चाचा रामगोपाल यादव रहे मौजूद। नामांकन में नहीं पहुंचे तेज प्रताप यादव।
नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद अखिलेश यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा मेरे नामांकन से बीजेपी के लोगो की भाषा में बदलाव आ गया है। वहीं अखिलेश यादव ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि सपा सरकार में जितने भी विकास कार्य किए गए थे उसको बीजेपी के लोगों ने बंद करने का काम किया है।