लोकेशन श्योपुर मध्य प्रदेश
ब्यूरो चीफ
जमुना प्रसाद उपाध्याय
न्यूज़ इंडियन
MP में कांग्रेस को एक और बड़ा झटका, 6 बार के विधायक रामनिवास रावत ने भाजपा की सदस्यता
रामनिवास रावत के साथ दो हजार कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी ली भाजपा की सदस्यता
श्योपुर,
मंगलवार को सीएम डॉ मोहन यादव हेलीकोफ्टर द्वारा श्योपुर जिले के विजयपुर नगर पहुंचे, जहां उन्होंने मुरैना श्योपुर लोकसभा सीट से बीजेपी के प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर का चुनावी प्रचार करके उनके लिए वोट मांगे। इस दौरान विजयपुर के कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत और मुरैना नगर निगम की महापौर शारदा सोलंकी ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा की सदस्यता ली। इस दौरान विधायक रामनिवास रावत ने कांग्रेस को छोड़ने की वजह कांग्रेस की गलत नीति, राम मंदिर में भगवान राम की स्थापना का विरोध और उनकी अनदेखी करना है।
रामनिवास रावत ने कांग्रेस नेताओं के द्वारा विरासत टैक्स लगाने की योजना का विरोध करते हुए कहा कि, यह टैक्स वो लोग लगाते थे जिन्हे भारत से बड़ी मुश्किल से बाहर किया है उन्होंने कहा कि, यह टैक्स इंग्लैंड में लगाया जाता है। इसके अलावा उन्होंने कहा कि, वह इस पिछड़े हुए क्षेत्र का विकास करना चाहते हैं लेकिन, कांग्रेस में रहते नहीं कर सका, इसलिए आप लोगों से बात करके मेने बीजेपी की सदस्यता ली है ताकि, में भाजपा जैसी अच्छी नीति वाली पार्टी में। रहकर आपकी सेवा करू।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा ने कांग्रेस पर जमकर जुबानी हमला किया और कहा कि, पूरा देश चाहता है कि, तीसरी बार फिर से मोदी सरकार बने, उन्होंने कहा कि, पूरे देश से कांग्रेस साफ हो रही है, इस दौरान सीएम डॉ मोहन यादव ने रामनिवास रावत की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि, इनके काम और व्यवहार से में पहले से आकर्षित था, में चाहता था कि, ऐसा नेता गलत पार्टी में है यह हमारी पार्टी में होना चाहिए, उन्होंने विजयपुर और श्योपुर जिले का विकास करने में कोई कमी नहीं छोड़ने की बात कहीं कांग्रेस विधायक रामनिवास रावत के साथ 2 हजार के करीब कांग्रेसी भाजपा में शामिल हुए हैं। इस दौरान पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा भी मौजूद रहे। इसके बाद सीएम और सभी मेहमान रामनिवास रावत को साथ लेकर हेलीकॉफ्टर द्वारा प्रेमसर कस्बे के लिए रवाना हो गए वह प्रेमसर में जनसभा को संबोधित करके बीजेपी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह के लिए वोट मांगेंगे।
श्योपुर, जमुना प्रसाद उपाध्याय की रिपोर्ट