प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 मई को प्रस्तावित दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर बरेका गेस्ट हाउस तक सुरक्षा चाक चौबंद बनाए जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। रविवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तय कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से रिहर्सल भी किया गया।
Indian tv news /ब्यूरो चीफ. करन भास्कर चन्दौली उत्तर प्रदेश
चन्दौली :प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 21 मई को प्रस्तावित दौरे को लेकर एयरपोर्ट से लेकर बरेका गेस्ट हाउस तक सुरक्षा चाक चौबंद बनाए जाने को लेकर तैयारियां शुरू हो गईं हैं। रविवार को प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने तय कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। वायुसेना के हेलिकॉप्टर से रिहर्सल भी किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 मई को काशी प्रवास करेंगे। वे संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में आयोजित सम्मेलन में मातृशक्ति से सीधे संवाद करेंगे। पीएम के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। पुलिस लाइन में अधिकारियों ने सुरक्षा के बाबत बैठक की। सोमवार को एसपीजी के आईजी समेत अन्य अधिकारियों की टीम रूट और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करेंगे। बरेका गेस्ट हाउस में जहां प्रधानमंत्री ठहरते हैं, वहां की सुरक्षा अभी से बढ़ा दी गई है। आम आदमी या कर्मचारी किसी को भी प्रवेश की अनुमति नहीं है। उधर, एयरपोर्ट पर भी जांच बढ़ा दी गई है और सीआईएसएफ के साथ ही स्थानीय पुलिस को भी अलर्टमोड में रखा गया है। कमिश्नरेट के अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद है।