महाराणा प्रताप के जन्मदिवस के उपलक्ष में नगर कन्नौद में निकाली शौर्य यात्रा
कन्नौद से पत्रकार ओमप्रकाश टांडी की रिपोर्ट
शनिवार महाराणा प्रताप के 484 वे जन्मदिवस के उपलक्ष में नगर कन्नौद में शौर्य यात्रा निकाली गई, यात्रा महाराणा प्रताप चौराहा आष्टा रोड से प्रारंभ होकर ठाकुर मोहल्ला से होती हुई राजवाड़ा से नगर पालिका पहुंची एवं वहां से मेंन मार्केट से होती हुई बस स्टैंड होते हुए साई पैलेस पर यात्रा का समापन हुआ, यात्रा में राजपूत समाज के सामाजिक बंधु सर पर पगड़ी बांधकर सामाजिक वेशभूषा में बड़ी शालीनता से यात्रा में शामिल हुए ,नगर में यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया, एवं साई पैलेस पर समाज के 12वीं क्लास एवं 10वीं क्लास के मेरिट में पास होने वाले बच्चों को शील्ड देकर सम्मानित किया गया, यात्रा का समापन सहभोज के साथ संपन्न हुआ इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में जीवन सिंह शेरपुर, पंकज राज सिंह पुरनी, शैलेंद्र सिंह झाला ,जोरावर सिंह फौजी ,भारत सिंह सिसोदिया लखन सिंह जी राठौड़ ननासा, देवी सिंह सुमेर सिंह लोकेंद्र सिंह कल्याण सिंह एवं कन्नौद खातेगांव के समस्त राजपूत सरदारों के सामाजिक बंधु एकत्रित हुए,