संवाददाता अखिलेश कौशिक की रिपोर्ट
मालथोन (बरौदिया कलां)- नमामि गंगे अभियान के अंतर्गत 5 जून से 16 जून तक जल स्त्रोतो का संरक्षण एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिसमे जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण से सम्वधित रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। जिसमे बालिकाओ द्वारा रंगोली बना कर पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया। जिसमे प्रथम स्थान उन्नति चौरसिया, द्वतीये स्थान वंदना लोधी एवं तृतीय स्थान आस्था राजा ने प्राप्त किया। गंगा दसहरा के उपलक्ष्य में श्री राज मंदिर में गांगा आरती का आयोजन मन्त्रोंपचार के साथ किया गया। महिला भजन मण्डलों द्वारा मनमोहक भजनों की प्रस्तुति दी गयी। जिस पर दर्शकों ने झूम झूम कर नृत्य किया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षतापूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री अशोकसिंह ने की।कार्यक्रम में नगर परिषद सी एम ओ प्रभुशंकर खरे ने कहा की इस अभियान का मुख्य लक्ष्य प्रकृति द्वारा प्रदत्त संसाधनों का सरक्षण करना है हम सब लोगों को मिलकर जलस्रोतो एवं वृक्षों की सुरक्षा का संकल्प लेना है।कार्यक्रम को पार्षद कोमल यादव ने भी सम्बोधित किया। मंच संचालन पं. अखिलेश कौशिक ने किया।कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष श्रीमती मीना देवी चुन्नीलाल कुशवाहा,आरसी दुबे, अम्बिकाप्रसाद कौशिक, कोमल यादव , बलराम ठाकुर, खुशालचंद्र जैन, ,मनीष पटवा, अंकित असाटी, अभिषेक घोषी, निरंजन सिंह, सौरभ विश्वकर्मा, अंकित यादव, नीरज राय,गौरव कौशिक के के पटेल, अक्षय यादव, जीतेन्द्र ठाकुर, निरंजन सिंह राठौर,अजमेर सिंह,छोटू पटवा,आँगनवाड़ी कार्यकर्त्ता आशा कार्यकर्त्ता सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु शामिल रहें।