नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
बेंगबरी पंचायत के कई विकास योजनाओं का विधायक अंबा प्रसाद द्वारा प्रदान की गई स्वीकृति
हजारीबाग- केरेडारी प्रखंड क्षेत्र के बेंगबरी पंचायत के कई सार्वजनिक विकास कार्यों की स्वीकृति विधायक अंबा प्रसाद द्वारा प्रदान की गई। विधायक अंबा प्रसाद के विधायक निधि से अनुशंसित योजनाओं को पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति को सौंपा इसके बाद पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति ने पंचायत क्षेत्र के सभी गांव पहुंचकर पंचायत कोर कमिटी के पदाधिकारियों को अनुशंसा पत्र प्रदान किया गया।
विधायक अंबा प्रसाद के विधायक निधि से ग्राम बेंगबरी में सामुदायिक भवन के बगल में समतली कार्य, कोदवे टोला मुंगवाटांड़ में जनाजा सेड निर्माण, बेंगबरी में चबूतरा निर्माण, बेंगबरी में प्रीतम राम के घर से बुधन राम के घर तक ईट सोलिंग पीसीसी, बेंगबरी में जीतन साव के घर से नारायण राणा के घर तक ईट सोलिंग एवं पीसीसी, बेंगबरी में आम पेड़ के पास पुलिया निर्माण, बेंगबरी में तापेश्वर प्रजापति के घर से पुलिया तक ईट सोलिंग एवं पीसीसी, कुम्हरा बेंगबरी में प्रभु प्रजापति के घर से पानी टंकी तक ईट सोलिंग एवं पीसीसी पथ निर्माण होगा।
मौके पर पंचायत अध्यक्ष राजेंद्र प्रजापति, प्रेमलाल गुप्ता, जितेंद्र साव, उमेश कुमार, कुलेश्वर पासवान, परमेश्वर साव, सागर कुमार गुप्ता, नरेश साव, महेश प्रजापति, बालेश्वर प्रजापति, प्रकाश महतो, बैजनाथ महतो, सोमर महतो, सतन प्रजापति सहित कई लोग मौजूद थे।