नरेश सोनी हजारीबाग संवाददाता
गरडीह के प्रवासी मजदूर की अहमदाबाद से आने के क्रम मे गढ़वा में हुई मौत
हजारीबाग: इचाक थाना क्षेत्र के डाड़ीघाघर पंचायत के गरडीह गांव निवासी प्रवासी मजदूर जगदीश सिंह (32) पिता महेंद्र सिंह अहमदाबाद से लौटने के क्रम में गढ़वा स्टेशन में गिरने से मौत हो गयी। घटना 11 जुलाई रात्रि की है। इस सबंध में सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार करीब मजदूरी करने करीब तीन माह पहले अहमदाबाद गुजरात गया था। वह अपने घर लौट रहा था। 11 जुलाई की रात्रि गढ़वा स्टेशन के पास वह गिर गया। स्थानीय पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम करवाया गया। घटना की सूचना जगदीश सिंह के घर भेजी गई। सूचना मिलते ही परिजनों के क्रंदन और चीत्कार से पूरा गांव दहल गया। सूचना स्थानीय मुखिया को दी गई। स्थानीय मुखिया नंदकिशोर कुमार ने गढ़वा से शव गरडीह गांव मंगवाया। और जहां वह कार्यरत था ठीकेदार से अंतिम संस्कार से कुछ राशि भी दिलवाया। मृतक जगदीश सिंह घर का इकलौता कमाऊ व्यक्ति था। अब उसके बूढ़े माता पिता पत्नी रिया देवी और तीन तीन मासूम बेटियों के सामने मुसीबत का पहाड़ टूट गया।