प्रभारी सचिव ने जिला स्तरीय कोविड-19 कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया
जिले के कोविड प्रभारी सचिव श्री जॉन किंग्सले ने आज स्मार्ट सिटी में बनाए गए कोविड-19 कमांड एंड कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया एवम होम क्वॉरेंटाइन में उपचार प्राप्त कर रहे मरीजों से वीडियो कॉल एवं वॉइस कॉल के माध्यम से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जानने की प्रक्रिया को समझा ।
प्रभारी सचिव न निर्देश दिए कि अनिवार्य रूप से सभी होम क्वारन्टीन मरीजों से कमांड एंड कंट्रोल रूम से प्रतिदिन बातचीत की जाना चाहिए एवम उनकी समस्या का हल किया जाना चाहिए। उन्होंने कंट्रोल रूम की व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री आशीष सिंह , पुलिस अधीक्षक श्री सत्येन्द्र कुमार शुक्ल एवं स्मार्ट सिटी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री जितेंद्र सिंह चौहान मौजूद थे।
कंटेंटमेंट क्षेत्र एवं माइक्रो कंटेनमेंट क्षेत्र का दौरा किया का
सचिव श्री जॉन किंग्सले ने ऋषिनगर के माइक्रो कंटेंटमेंट क्षेत्र एवं कार्तिक चौक पर कंटेंटमेंट क्षेत्र का निरीक्षण किया तथा चिकित्सकों के दल ,सर्वेक्षण दल एवम इंसिडेंट कमांडर्स से चर्चा की तथा उन्हें दिशा निर्देश दिए। जिला ब्यूरो प्रमुख उज्जैन से विशाल जैन की रिपोर्ट✍️
