जिला सोलन ब्यूरो चीफ सुन्दरलाल
सोलन जिला के जंगेशु पंचायत के ठारुगढ़ गांव के युवाओं ने रविवार को अपने गांव में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सफाई अभियान चलाया ओर पौधारोपण किया ग्रामीण यूवा नरेश कुमार, प्रदीप कुमार, बालक राम ,राजेश, पवन भट्टी, सुरजीत सिंह, विनोद कुमार, सुन्दरलाल, ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बड़े आयोजन करने की संयुक्त रूप से जानकारी दी युवाओं ने बताया कि पिछले वर्षों से वह अपने गांव में पर्यावरण संरक्षण के लिए अभियान चलाए हुए हैं और प्रति वर्ष अपने गांव में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम से मनाते रहे है इस वर्ष भी पूरा गांव मिलकर इस राष्ट्र दिवस को मनाने की तैयारी में लगा हुआ है । युवाओं ने रविवार को सामुदायिक भवन के आसपास सफाई अभियान चलाया है ओर सौ पोधों का पौधारोपण किया ।