केंदुझर: आज ७८वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरे देश में उत्साह और उल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है, इसी क्रम में केंदुझर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा स्थानीय कांग्रेस भवन में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष मोहन चंद्र परिदा ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी ने मिलकर देश के लोकतंत्र और संविधान के प्रति सम्मान व्यक्त किया। इस कार्यक्रम में पूर्व पीसीसी महासचिव आलोक मिश्रा, पूर्व पीसीसी सचिव संग्राम दास, पूर्व विधायक सुभर्णा नायक, झुम्पुरा ब्लॉक की पूर्व अध्यक्ष प्रतिभा मंजरी नायक, तेलकोई कांग्रेस विधायक प्रत्याशी निर्मल चंद्र नायक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता बसंत कुमार दास, ललित मोहन नायक, रत्नाकर जेना, उत्तम कुमार साहू, सुधाल कुमार सेठी, अधिवक्ता सुरजीत दास, पत्रकार दिलीप कुमार साहू, कांग्रेस नेता प्रमोद रंजन बेहरा, सुब्रत कुमार प्रधान, अर्त्तत्राण दास, एमडी आशीन, सुशांत कुमार पालेइ, मंगल नायक, कपिल चंद्र बेहरा, उग्रसेन नायक, अर्त्तत्राण नायक, सुशांत कुमार माझी, हेमंत कुमार नायक, पवित्र महाकुड, बलराम प्रधान, अमीय रंजन महांति, संजय कुमार नायक, ज्योति प्रकाश गिरि, एमडी सकील और टंकधार नायक सहित लगभग सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
संवाददाता: ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम पात्र, केन्दुझर (ओडिशा)