बीजू जनता दल की प्रेस विज्ञप्ति
—————————————-
सुभद्रा योजना में राज्य की महिलाओं को ठगने वाली भाजपा: बीजेडी
संख्याधिक महिलाओं को योजना से बाहर करने के लिए सरकार व्यवस्था कर रही है
ओडिशा की महिलाओं के विश्वास में जहर दिया है भाजपी सरकार ने
भुवनेश्वर, 27/08/2024: हमें प्राप्त सूचना के अनुसार बीजू जनता दल मुख्यालय शंख भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में बीजेडी राज्यसभा सांसद और मुखपात्र श्रीमती सुलता देव ने कहा कि उपमुख्यमंत्री प्रभाती परिड़ा सुभद्रा योजना को लेकर क्या वादा किया था और क्या बयान दिया था, एक बार देखें। निर्वाचन के समय उनके दल के बड़े-बड़े नेता कह रहे थे, हम जीते तो प्रत्येक महिला को सुभद्रा योजना में 50 हजार रुपये देंगे। लेकिन संकल्प पत्र में लिखा कि दो साल में 50 हजार देंगे, अब कह रहे हैं कि साल में दो किस्तों में 5 साल में 50 हजार देंगे। झूठ बोलना भाजपा की प्रकृति है।
श्रीमती देव ने आगे कहा कि 18 से 21 साल के बीच की महिला, 60 साल से अधिक उम्र की महिला, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सीआरपी, एमबीके, बैंक साथी, स्वच्छता साथी सुभद्रा योजना में क्यों शामिल नहीं हो सकती हैं? सिर्फ इतना ही नहीं, जिनके घर में ट्रैक्टर, पॉवरटिलर, 4 पहिया वाहन, 2 पहिया वाहन होगा, वे सुभद्रा योजना में शामिल नहीं हो सकती हैं। आयकर देने वाले परिवार की महिला भी इस योजना में शामिल नहीं हो सकती है। लेकिन निर्वाचन पूर्व कहा गया था कि सभी महिलाएं इस योजना में शामिल होंगी। भाजपा की यह कुत्सित मानसिकता है, लोगों को धोखा देने में भाजपा माहिर है। सुभद्रा योजना घरभंगा अर्थात घर तोड़ने वाले योजना है।
दल के अन्य मुखपत्र सोफिया आलम ने कहा कि सुभद्रा योजना को लेकर जो एसओपी आ रही है, वह महिलाओं को योजना में शामिल करने के लिए नहीं है, बल्कि योजना से महिलाओं को कैसे बाहर करें यह कर रही है। ओडिशा की महिलाओं ने भाजपा पर विश्वास किया और वोट दिया, लेकिन भाजपा ने उनके विश्वास में जहर दिया है। बीजेडी की तरफ से हम मांग करते हैं कि संकल्प पत्र में भाजपा जो कहा था, वह पूरा करे और प्रत्येक महिला को एकसाथ सुभद्रा योजना में 50 हजार रुपये दिया जाए।
बिजेडी मेडिया संयोजक डक्टर प्रियव्रत माझी ने प्रेस विज्ञप्ति में ए विषय उल्लेख किया।
संवाददाता: ब्यूरो चीफ पुरुषोत्तम पात्र, केन्दुझर (ओडिशा)